Cash लेने पर किस तरह की पाबंदी हैं:
आओ Sec 269ST को जानें:
1. किस पर लगेगा:
अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति से 2 lakh से ज़्यादा पैसे प्राप्त करता है:
a. एक दिन में एक person से
b. एक दिन में एक transaction के लिए
c. एक event या एक transaction के लिए
आओ इसे विश्तार से उदाहरण के ज़रिए समझें:
a. Example 1: अगर MR. A ने MR. B को दो बार अलग अलग date को माल बेचा। जिनका अमाउंट 1.25 lakh और 1.20 lakh था। अगर MR. A एक दिन में MR. B se 2 lakh से ज़्यादा की पेमेंट cash में लेता है तो MR. A पर 100 % की पेनल्टी लगेगी।
Example 2: अगर कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते से एक दिन में 2 lakh से ज़्यादा cash एक दिन में निकालता है, तो उस व्यक्ति पर पेनल्टी नहीं लगेगी।
b. अगर MR. P ने MR. Q को एक बिल के against 3 Lakh का माल बेचा। उस की पेमेंट 1.25 lakh और 1.75 lakh दो अलग अलग date को cash में ली तो MR P पर 100 % की पेनल्टी लगेगी।
c. अगर शादी में गार्डन वाले ने गार्डन बुक करके 2 lakh से ज़्यादा की पेमेंट cash में ली, तो उस गार्डन के मालिक पर 100% पेनल्टी लगेगी।
d. अगर किसी गाड़ी के विक्रेता ने कोई गाड़ी बेच कर 2 lakh से ज़्यादा की पेमेंट cash में ली, तो उस गाड़ी के विक्रेता पर 100 % पेनल्टी लगेगी।
2. *किस किस पर ये provision apply नहीं होते:*
अगर पैसा receive करने वाला government/banking co./post office हो।
3. क्या यह पेनल्टी personal लेन देन पर भी लगेगी??
जी हाँ बिलकुल लगेगी।
Example:
Mr. A ने MR B को एक residential house बेचा और 2 lakh से ज़्यादा cash प्राप्त किया। तो MR A पर 100 % पेनल्टी लगेगी।
4. क्या ये पेनल्टी उस अमाउंट पर भी लगेगी जिस पर टैक्स नहीं लगता (i.e. Exempt income)
जी हाँ , बिलकुल लगेगी
Example:
MR A ने अपने भाई MR B को 4 lakh का Gift cash में दिया ।
Mr B पर पेनल्टी लगेगी।
इसलिए सावधान रहें।
Regards,
CA Lalit Aggarwal,
"Partner" VALS and co.
315, Third Floor, ILD Trade Centre, Sohna Road, Sector -47, Gurugram-122001
Comments
Post a Comment