GST में TDS के प्रावधानों का पोस्टमार्टम
आओ GST सीखें: दोस्तों आजकल GST का सबसे हॉट topic GST में TDS के प्रावधानों का एप्लीकेबल होना है। सब घबरा रहे हैं कि क्या सरकार ने अब GST में TDS रूपी नया compliance तो कहीं उन पर थोप तो नहीं दिया। रोज़ बहुत सारे फ़ोन आने शुरू हो चुके हैं। दोस्तों घबराएं मत, GST में TDS के प्रावधान सबके लिए नहीं हैं। ये केवल कुछ लोगों पर एप्लीकेबल हैं। सरल आम लोगों के शब्दों में यह कह सकते हैं कि ये सरकारी या उसके जैसी संस्था पर ही लागू होगी। Section 51 के अनुसार कुछ entity 2% GST TDS काट कर पेमेंट करेगी अगर टोटल basic contract amount 250000 से ज़्यादा है तो। आओ GST में TDS के प्रावधानों के 10 सवालों का पोस्टमार्टम करें। 1. TDS किसको काटना है : --------------------------- (a) a department or establishment of the Central Government or State Government; or (b) local authority; or (c) Governmental agencies; or (d) such persons or category of persons as may be notified by the Government on the recommendations of the Council अभी तक निम्न persons को नोटिफाई किया गया है: Perso...